छतरपुर नगर: सिविल लाइन पुलिस ने रात्रि गश्त में 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 2 देशी कट्टे और क्रेटा कार जब्त
सिविल लाइन थाना पुलिस ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के 2 अवैध देशी कट्टे,जिंदा कारतूस,डंडा और एक क्रेटा कार जब्त की है।पुलिस को बीएसएनएल ऑफिस के पास कार में अवैध हथियार होने की सूचना मिली थी।वही इस मामले की जानकारी आज 23 मई शाम करीब 5:30 बजे छतरपुर सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने जानकारी दी।