बांसवाड़ा: तलवाड़ा से त्रिपुरा सुंदरी सड़क का जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण, 15 मई तक काम पूरा करने के दिए निर्देश
ग्रामीणों की लगातार शिकायतों के बाद जिला कलेक्टर ने मंगलवार दोपहर 2:30 बजे तलवाड़ा से त्रिपुरा सुंदरी मंदिर तक बन रही सड़क का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और ठेकेदार को निर्धारित समय में काम पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।कलेक्टर ने बताया कि सड़क का करीब एक किलोमीटर हिस्सा अभी अधूरा है।