बदायूं: नाहर खां सराय नई बस्ती मोहल्ले में नाली पर लैट्रीन करने से मना करने पर पांच लोगों ने मां-बेटे को घायल किया
Budaun, Budaun | Jun 5, 2026 बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के नाहर खां सराय नई बस्ती मोहल्ले में नाली पर लैट्रीन करने की मना करने पर पांच लोगों ने राजेश्वरी पत्नी परमेश्वर व उनके बेटे शेखर के लाठी डंडा मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस ने घायल मां बेटे का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।