ओट: औट: लोक निर्माण विभाग मंडल थलौट को पंडोह बदलने पर तहसीलदार औट को सौंपा ज्ञापन
Aut, Mandi | Sep 27, 2025 प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र के साथ एक और अन्यायपूर्ण निर्णय लेते हुए लोक निर्माण विभाग का मण्डल कार्यालय थलौट से बदलकर पण्डोह शिफ्ट किया गया है।इस जनविरोधी निर्णय के खिलाफ भाजपा स्नोर मंडल ने मंडलाध्यक्ष मेहर चन्द भारती की अध्यक्षता में सभी पदाधिकारियों के साथ शनिवार को 2 बजे तहसीलदार औट के माध्यम से प्रदेश के CM को ज्ञापन भेजा।