नौगावां सादात: तहसील क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मनाया गया जन्मदिन, सपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन
नौगांवा सादात कस्बे में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, सपा विधायक समर पाल सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने केक काटा और अखिलेश यादव की लंबी उम्र की कामना की, इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर सामाजिक सरोकार का संदेश भी दिया।