नौगावां सादात: नौगांवा अमरोहा रोड पर तेज रफ्तार बाइक सवार युवक की बाइक फिसली, हालत गंभीर
सोमवार को करीब 7:00 के आसपास में नौगांवा अमरोहा रोड पर तेज रफ्तार बाइक सवार युवक की बाइक फिसल गई व, जिसमें गांव अकबरपुर पट्टी निवासी दीपक बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची निजी एंबुलेंस ने घायल दीपक को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे यहां से अमरोहा के लिए रेफर कर दिया।