मौदहा: मौदहा क्षेत्र में स्मार्ट मीटरों से उपभोक्ता परेशान, मामूली बकाया पर बिजली कटौती को लेकर उपखंड कार्यालय में हुआ हंगामा
स्मार्ट मीटरों को लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा बढ़ गया है। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान अधिकारी और कर्मचारी बचाव की मुद्रा में नजर आए। बताया गया कि करीब एक साल पहले बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए थे। उस समय भी कई लोगों ने भेदभाव और जानकारी के अभाव में मीटर लगाने का आरोप लगाया था, जिसके कारण