नवगछिया: बिहपुर में 6.48 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
बिहपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर वाहन जांच के दौरान सोनवर्षा के दुमुही चौक से एक जुगाड़ गाड़ी पर सवार सुबोध पासवान (निवासी विक्रमपुर) को 6.48 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने जुगाड़ गाड़ी भी जब्त कर ली है। इस संबंध में बिहपुर थाना कांड संख्या 181/26 दर्ज कर बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।