लाडपुरा: कोटा डीसीएम इलाके में अराफात फैक्ट्री के पास लगी भीषण आग, समय रहते आग पर काबू पाने से टला बड़ा हादसा
Ladpura, Kota | Jun 8, 2024 कोटा डीसीएम इलाके में शुक्रवार को अराफात फैक्ट्री के पास भीषण आग लग गई। सूचना के बाद अग्निशमन विभाग के तीन दमकल मौके पर भेजी गई और आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। आग को बुझाने में करीब 1 घंटे का समय लगा। वही बताया जा रहा है कि समय पर आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा भी टल गया।