लाडपुरा: कोटा जिला कलेक्टर ने दादाबाड़ी सहित अन्य जगहों पर नालों की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण
Ladpura, Kota | Jun 7, 2024 कोटा जिला कलेक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी ने शुक्रवार को दादाबाड़ी सहित कई इलाकों में पहुंचकर बरसाती नालों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए के 15 जून से पहले सभी बरसाती नालों की सफाई और मलवा हटाने का कार्य पूरा हो जाए। साथी उन्होंने नाले के डायवर्सन का काम भी देखा और मलवा हटाने के निर्देश भी दिए।