कन्नौज: कन्नौज शहर के सरायमीरा क्षेत्र स्थित श्री बालाजी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन, भक्तों को बांटा गया प्रसाद
कन्नौज शहर के सरायमीरा क्षेत्र में स्थित श्री बाला जी हनुमान मंदिर में मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड पाठ के आयोजन में भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्त भोग के लिए प्रसाद लेकर मंदिर पहुंच रहे थे तो वहीं संगीतमय सुंदरकांड पाठ सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हुए। सुंदरकांड पाठ सम्पन्न होने पर आरती की गई जिसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।