नुआंव: सोनवर्षा गांव के समीप से पुलिस ने 75 पीस शराब साथ के साथ एक शराब धन्धेबाज़ को किया गिरफ्तार
Nuaon, Kaimur | Feb 15, 2024 नुआंव थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव के समीप से एक शराब धन्धेबाज़ को 75 पीस शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपी की मेडिकल जांच कराकर पुलिस ने गुरुवार की दोपहर न्यायिक हिरासत में भभुआ भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनवर्षा गांव निवासी अर्जुन कुमार के रूप में हुई है।