सीतापुर: ईदगाह पूर्व में संदिग्ध अवस्था में ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
जनपद के बिसवां इलाके के ईदगाह पूर्व में सन्दिग्ध अवस्था में ससुराल में फांसी के फंदे पर महिला का शव लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया था। जानकारी मिलने पर पुलिस मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।