विश्व मृदा दिवस के अवसर पर शुक्रवार की सुबह 11 बजे बांका जिला के सभी प्रखंडों में मृदा संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन के विषय पर किसानों के बीच जागरूकता कार्यक्रम और मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मुख्य कार्यक्रम सहायक निदेशक रसायन, डॉ॰ कृष्ण कांत की अध्यक्षता में कटोरिया के कटियारी पंचायत में आयोजित किया गया।