मुरैना नगर: मुरैना: ज़िला बदर बदमाश फिर घुसा, कोतवाली पुलिस ने चुंगी नाका रोड से धर दबोचा, भेजा जेल
मुरैना सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर शहर में घूम रहे आकाश उर्फ जन जन पुत्र पदम सिंह सिकरवार निवासी गोपालपुरा को बीती रात गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया। आरोपी पर हत्या के प्रयास, मारपीट, बलवा और अवैध हथियार सहित करीब 20 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे पुराने चुंगी नाका रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास से पकड़ा।