नगरी: सोंढूर बांध से छोड़ा गया पानी, क्षेत्र के तालाबों को मिल रही संजीवनी
Nagri, Dhamtari | Apr 25, 2026 नगरी क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार गिरते जलस्तर के बीच ग्रामीणों और मवेशियों को निस्तारी के लिए गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा था। तालाबों के सूखने से हालात और भी चिंताजनक हो गए थे। ऐसे समय में जलसंसाधन विभाग ने संवेदनशीलता दिखाते हुए महत्वपूर्ण पहल की है। मिली जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा सोंढूर जलाशय से पानी छोड़ा गया है।