जमुई: जिला जज ने जमुई मंडल कारा का लिया जायजा, व्यवस्था और सुविधाओं का किया अवलोकन, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Jamui, Jamui | Jan 31, 2026 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह द्वारा शनिवार की दोपहर बाद 3:00 बजे जमुई मंडल कारा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दिलीप कुमार राय तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई के सचिव राकेश रंजन साथ में मौजूद रहे। इससे पूर्व जेल अधीक्षक संजीव कुमार द्वारा गुलदस्ता देकर जिला जज का स्वागत किया गया।