पलिया: जंगली सुअरों से परेशान किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, 15 दिनों में कार्रवाई न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी
पलिया वन रेंज क्षेत्र में जंगली सुअरों द्वारा फसलों को पहुंचाए जा रहे भारी नुकसान से आक्रोशित किसानों ने ब्रहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले उपजिलाधिकारी पलिया को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में किसानों ने अपनी फसलों और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।