मऊरानीपुर: बिजना गांव में 18 दिन से लापता ब्रजकिशोर का शव कुएं में मिला, बरामदगी के बाद गांव में मातम
झांसी के उल्दन थाना क्षेत्र के बिजना तिराहे के पास एक कुएं में 45 वर्षीय ब्रजकिशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ब्रजकिशोर पिछले करीब 18-20 दिनों से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी