किशनगंज: नाहरगढ़ में गौमाता को राष्ट्रमाता बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान, 3000 लोगों ने लिया हिस्सा
जानकारी रविवार दोपहर 3 बजे मिली ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत नाहरगढ़ में गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कामधेनु गौशाला, बजरंग दल एवं समस्त गौभक्तों के सहयोग से 25 व 26 अप्रैल को मुख्य बस स्टैंड पर काउंटर लगाया गया, जहां करीब 3000 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर हस्ताक्षर किए।