हरिहरगंज: बिजली पोल के अभाव में अंधेरे में जी रहे तुरी भुईयां टोला के 10 दलित परिवार, ग्रामीणों ने लगाई बिजली लगवाने की गुहार
हरिहरगंज प्रखंड के तुरी पंचायत अंतर्गत तूरी भुइया टोला पहाड़ी तार में आज भी करीब 10 दलित परिवारों के लगभग 100 सदस्य बिजली के खंभे और नियमित विद्युत व्यवस्था के अभाव में अंधेरे में जीवन बिताने को विवश हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों से मांग करने के बावजूद अब तक टोले में बिजली के तार - पोल नहीं लगाए गए हैं।