जमुआ: जमुआ में ज्वेलरी दुकान सील, बिहार पुलिस की कार्रवाई, संचालक फरार, दो कर्मी हिरासत में, जांच जारी
Jamua, Giridih | Apr 12, 2026 गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार देर रात बिहार पुलिस ने जमुआ के कोदंबरी बाजार स्थित आरएस ज्वेलरी दुकान को सील कर दिया। रविवार को 10 बजे जमुआ थाना से इसकी जानकारी मिली।पुलिस के पहुंचते ही दुकान संचालक मौके से फरार हो गया, जबकि दुकान में मौजूद दो कर्मियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।