जसवंतनगर: जसवंत नगर कोतवाली पुलिस ने वारंट पर वांछित आरोपी को आगरा मार्ग से किया गिरफ्तार, भेजा कोर्ट
जसवंतनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया है कि थाना पुलिस ने पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंटी वांछित आरोपी अखेयराम को आगरा मार्ग से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मु0 नं0 44/2008, अपराध संख्या 72/2008, धारा 336, 323, 504 IPC के तहत मामला दर्ज है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के बाद उस को न्यायालय में पेश किया गया।