कौआकोल: सोखोदेवरा गांव में प्रत्येक सनातनी के घर में रामचरितमानस और रामायण अवश्य रहना चाहिए: आचार्य श्याम दास जी महाराज
Kawakol, Nawada | Jun 25, 2026 कौआकोल प्रखंड के सोखोदेवरा गांव स्थित सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित श्री श्री 108 श्री सूर्य नारायण प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के चौथे दिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। यज्ञ मंडप में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए।