बहराइच: हेमरिया में मधुमक्खियों के हमले में मां-बेटा हुए घायल, अस्पताल में इलाज जारी
कोतवाली देहात क्षेत्र के हेमरिया गांव निवासी मां बेटे पर मधुमक्खी ने काम करते समय हमला कर दिया। जिसमें दोनों के घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम पंचायत हेमरिया के केदार यादव के घर के सामने पेड़ पर मधुमक्खी ने अपना बसेरा जमा रखा है। काफी पुराना छत्ता लगा है। मां बेटे का अस्पताल में इलाज जारी है।