बहराइच: नवाबपुरवा के समीप ई-रिक्शा ने साइकिल में मारी टक्कर, पति-पत्नी हुए घायल
जिले के नवाबपुरवा के पास साइकिल सवार को ई रिक्शा ने ठोकर मार दी। जिससे पति-पत्नी घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के बाद अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं परिजनों ने बताया की सब्जी लेने आए थे। पुलिस मामले की जांच में जुड़ गई है।