सिकंदराराऊ: हसायन का युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल, उपचार के दौरान हुई मौत, कस्बे में छाई शोक की लहर
हसायन के पत्रकार सुनील सविता के भाई सागर का गत दिन मथुरा से लौटते समय बरेली मथुरा राजमार्ग पर एक्सीडेंट हो गया था। उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले गए थे जहां डॉक्टर काफी प्रयास किया लेकिन सागर की जान को नहीं बचाया जा सका। युवक की मौत से पत्रकार जगत के साथ ही हसायन कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई है।