अकबरपुर: अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर का बलिया हुआ स्थानांतरण, माती पुलिस लाइन में आयोजित हुआ भव्य विदाई समारोह
अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर संजय वर्मा के अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) ,जनपद बलिया के महत्वपूर्ण पद पर स्थानांतरण होने पर माती पुलिस लाइन में भव्य एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर संजय वर्मा के कार्यकाल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।