नशे के खिलाफ मऊगंज पुलिस का बड़ा एक्शन! 🚨
"ऑपरेशन प्रहार 2.0" और "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत मऊगंज पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध शराब और नशीली कफ सिरप जब्त की।
🔹 कार्रवाई 1 (थाना हनुमना): आरोपी राजबहोर पटेल गिरफ्तार। 63 लीटर देशी शराब (7 पेटियां) और वाहन जब्त (धारा 34(2) आबकारी एक्ट)।
🔹 कार्रवाई 2 (थाना मऊगंज): ₹5,000 का इनामी व आदतन अपराधी सतीश जायसवाल उर्फ कल्लू गिरफ्तार। 50 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद।
🛑 अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ मऊगंज पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।