कोल: खैर में मौत में शामिल होने आए व्यक्ति की नाले में डूबने से हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Feb 1, 2024 थाना खैर इलाके में मौत में शामिल होने आये एक व्यक्ति की नाले में डूब कर मौत हो गई। जनपद मथुरा के गांव पब्बीपुर निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति ललित कुमार बुधवार को कस्बा खैर में एक मौत में शामिल होने आए थे। मौत में शामिल होने के बाद वह अपने गांव की ओर वापस लौट रहे थे तभी मोटरसाइकिल सहित नाले में गिर गये जिसके बाद उनकी मौत हो गई।