कोल: थाना सासनी गेट क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी रंजिश को लेकर दबंग ने की एक युवक के साथ मारपीट
Koil, Aligarh | Feb 1, 2024 थाना सासनी गेट के अंतर्गत घर से कहीं काम के लिए जा रहे युवक को रास्ते में रोककर दबंग व्यक्ति ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ गाली गलौज एवं मारपीट की है। शोर की आवाज़ सुनकर लोगों को एकत्रित होता देख दबंग व्यक्ति पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित युवक ने इस मामले में दबंग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।