कोल: बन्ना देवी इलाके में कॉलेज कैंपस में नर्सिंग की छात्रा के साथ प्रोफेसर ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
Koil, Aligarh | Feb 1, 2024 अलीगढ़ में गुरु और शिष्या के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नर्सिंग की छात्रा ने शिक्षक पर छेड़छाड़ के बाद दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।