आरा: पिता को बाइक मैकेनिक ने गाली दी, बेटे ने गोली मारकर की हत्या, मुख्य आरोपी के साथ ममेरा भाई सिंगही से गिरफ्तार
Arrah, Bhojpur | Apr 3, 2026 टाउन थाना क्षेत्र के नाला मोड चौधरीआना में बीते दिन एक बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले ने में पुलिस ने केस का खुलासा किया है। डीसीपी राजकुमार साह ने बताया कि बाइक मैकेनिक ने हत्या के आरोपी के पिता को गाली दिया था। जिससे आक्रोश में आकर बेटे ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दिया।