अमरोहा: अमरोहा में दबंगों का आतंक: जमीनी विवाद में दीवार तोड़ी, पुलिस जांच में जुटी, गांव श्योनाली में दहशत
Amroha, Amroha | Apr 2, 2026 गांव श्योनाली में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों का आतंक देखने को मिला। आरोप है कि दबंग पक्ष ने बैखौफ होकर पीड़ित के घर की दीवार तोड़ दी और मौके पर हंगामा किया। पीड़ित परिवार का कहना है कि लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, लेकिन अब दबंगों ने खुलेआम कानून हाथ में लेते हुए जबरन दीवार गिरा दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।