गाण्डेय: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और वन आधारित आजीविका को नई दिशा देने के उद्देश्य से गांडेय में कार्यशाला का आयोजन
Gandey, Giridih | Jul 9, 2026
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और वन आधारित आजीविका को नई दिशा देने के उद्देश्य से गुरुवार की दोपहर 12 बजे से गांडेय प्रखंड कार्यालय सभागार में सिद्धू-कान्हू कृषि वन भोज जिला सहकारी संघ लिमिटेड, गिरिडीह के बैनर तले बहुउद्देशीय सहकारिता समितियों के सशक्तिकरण, करंज एवं साल बीज संग्रहण तथा अधिप्राप्ति विषय पर एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया