राघोगढ़: मकसूदनगढ़ में बिना रॉयल्टी के अवैध गिट्टी परिवहन करते प्रशासन ने डंपर को किया जप्त
Raghogarh, Guna | Jun 22, 2026 गुना कलेक्टर केके कन्याल और राघोगढ़ एसडीएम अमित सोनी के निर्देशन में राघोगढ़ ब्लॉक में अवैध परिवहन पर 22 जून को कार्रवाई की गई। नायब तहसीलदार मकसूदनगढ़ कमल सिंह कोली ने बताया, भ्रमण के दौरान बारोद के पास डंपर की जांच की, चालक बनवारी गुर्जर पर गिट्टी परिवहन के दस्तावेज रॉयल्टी नही पाए गए। जब्त कर थाने में रखा गया है। वैधानिक कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।