कुरडेग: कुरडेग में वज्रपात से एक किशोरी की मौत, दूसरी गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी
Kurdeg, Simdega | May 13, 2026 कुरडेग थाना क्षेत्र के रेंगारबहार अंवराजोर गांव में बुधवार शाम 6 बजे वज्रपात की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।मृतक किशोरी की पहचान अंजना कुमारी (13 वर्ष), पिता जितेंद्र लोहरा के रूप में हुई है। वहीं घायल किशोरी रजनी कुमारी (15 वर्ष), पिता बरातु कछुआ बताई गई है।