मंझनपुर: इज्जत के नाम पर कत्ल का पर्दाफाश, भारत सिंह हत्याकांड में करारी पुलिस ने दो इनामी आरोपियों को किया गिरफ्तार
करारी थाना क्षेत्र के अड़हरा गांव में हुए सनसनीखेज भारत सिंह हत्याकांड का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को लगभग 10 बजे मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने नेवारी गांव स्थित ससुर खदेरी नदी पुल के पास से दोनों अभियुक्तों को धर दबोचा। गौरतलब है कि 19 अप्रैल 2026 की रात भारत सिंह की हत्या की गई थी।