चूरू: अंगदान जीवन संजीवनी अभियान में 4063 रजिस्ट्रेशन के साथ चूरू, राजस्थान पहले नंबर पर
Churu, Churu | Jul 28, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर सोमवार सुबह 11:30 बजे जानकारी के अनुसार भारत सरकार द्वारा संचालित अंगदान जीवन संजीवनी अभियान के तहत चुरु मेडिकल कॉलेज सभी जिलों को पछाड़कर पहले नंबर पर आ गया है। चूरू ने 15 दिनों में 4063 लोगों के अंगदान के लिए रजिस्ट्रेशन किया, 27 जुलाई को चूरू ने 641 लोगों के रजिस्ट्रेशन किया।