मंझनपुर: कौशाम्बी में स्कूल चलो अभियान को मिली रफ्तार, मंझनपुर में जन-जागरूकता रैली को जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी
कौशाम्बी में शिक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ने के उद्देश्य से द्वितीय चरण स्कूल चलो अभियान 2026-27 के तहत जन-जागरूकता रैली का शुभारंभ किया गया। मंझनपुर कलेक्ट्रेट परिसर से सदस्य उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग राजेश सिंह सेंगर, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर एवं चायल विधायक पूजा पाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया है।