कासगंज: कासगंज के सोरों में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-थ्रेसर अनियंत्रित होकर पलटा, बाइक चपेट में आने से मचा हड़कंप
तीर्थ नगरी सोरों के मोहल्ला बदरिया में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां तेज गति से जा रहा ट्रैक्टर-थ्रेसर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की चपेट में एक बाइक भी आ गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को संभाला गया। घटना के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई।