सहदेई बुजुर्ग: सहदेई थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई
सरस्वती पूजा को लेकर सहदेई थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण माहौल एवं प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हूए पूजा करने की अपील की गई।वही इस दौरान थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।थानाध्यक्ष ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सजग है।