सहदेई बुजुर्ग: चकफैज पंचायत के रामपुर कुम्हरकोल गांव में लोजपा रामविलास एससी,एसटी प्रकोष्ठ की बैठक हुई
सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के चकफैज पंचायत के कुम्हरकोल गांव में लोजपा रामविलास एससी एसटी प्रकोष्ठ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान की अध्यक्षता एवं रघुनाथ पासवान के संचालन में आयोजित की गई।बैठक में संगठन विस्तार एवंवुथ कमिटी पर विचार विमर्श किया गया।बैठक में सर्वसम्मति से वीरचन्द्र पासवान को एससी,एसटी प्रकोष्ठ के चकफैज पंचायत का अध्यक्ष बनाया गया ।