बालोद: डेढ़ महीने से आधार अपडेट के लिए भटक रहे युवक की समस्या 6 घंटे में सुलझी, सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिला समाधान
Balod, Balod | Jun 30, 2026 बालोद जिले के ग्राम बोरी निवासी टेमन लाल साहू की डेढ़ महीने से लंबित आधार कार्ड अपडेट की समस्या मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से महज छह घंटे में हल हो गई। विवाह के बाद पत्नी का नाम राशन कार्ड में जुड़वाने के लिए आधार कार्ड में पति का नाम और पता अपडेट कराना जरूरी था, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण उनका काम लगातार अटका हुआ था।