चिनिया: चिनीयां में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, विधायक सत्येंद्र नाथ ने चैता दुगोला का किया उद्घाटन, रातभर झूमे लोग
Chinia, Garhwa | Mar 30, 2026 गढ़वा जिले के चिनीयां प्रखंड अंतर्गत रानीचेरी गांव स्थित चैतूवा दामर मैदान रविवार की रात एक ऐतिहासिक और यादगार पल का गवाह बना, जब हिंदू मुस्लिम एकता संघ के तत्वाधान में आयोजित भव्य चैता दुगोला कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को भाईचारे और सांस्कृतिक समरसता के रंग में रंग दिया। रात 10:00 बजे से शुरू हुआ यह कार्यक्रम सुबह की पहली किरण तक लोगों के दिलों पर छाया रहा।