कुटुंबा: हरिहरगंज बाईपास पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ऑटो की टक्कर, चार लोग घायल; गंभीर हालत में रेफर
बिहार-झारखंड सीमा क्षेत्र स्थित नवनिर्मित हरिहरगंज बाईपास पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना हरिहरगंज थाना क्षेत्र के भगत तेंदुआ गांव के समीप की बताई जा रही है।घायलों की पहचान भगत तेंदुआ निवासी रवि रंजन साव की पत्नी रिया देवी, बनुआ खैरा गांव निवासी