उत्तर प्रदेश पुलिस भले ही जीरो टॉलरेंस और त्वरित कार्रवाई के दावे करती हो, लेकिन कांट थाना क्षेत्र के ग्राम अर्थुआ से आया मामला इन दावों की पोल खोल रहा है। यहाँ एक पीड़ित परिवार पिछले कई दिनों से न्याय की गुहार लगा रहा है, लेकिन जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस आरोपियों को हाथ लगाने से कतरा रही है।