हाथरस: मुकदमे में धारा काम करने के नाम पर दो लोगों ने भीम आर्मी का नेता बताते हुए महिला से ₹75 हजार की धोखाधड़ी की
जनपद हाथरस शहर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर हसायन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोलियान निवासी एक महिला किरन देवी पत्नी अशोक कुमार ने दो लोगों पर मुकदमे से धारा कम कराने के नाम पर धोखाधड़ी कर 75 हजार रुपए लेने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। महिला ने बताया कि दोनों लोगों ने खुद को भीम आर्मी का नेता बताते हुए महिला से रुपए लिए हैं।