शाजापुर: बेरछी में बुलडोजर चला कर गरीब की झोपड़ी तोड़ी, पीड़ित पति- पत्नी ने शाजापुर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर की शिकायत
शाजापुर। सरपंच के द्वारा पटवारी के साथ मिलकर पट्टे की भूमि पर बनी झोपड़ी को बुलडोजर चलाकर जमींदोज करने का आरोप लगाते हुए दंपत्ति ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शिकायती की है। ग्राम बेरछी निवासी प्रहलाद अपनी पत्नी के साथ शाजापुर कलेक्टर कार्यालय पहुंचा और शिकायती आवेदन देकर बताया कि उसे वर्ष 1994-95 में ग्राम पंचायत देंदला के द्वारा शासकीय भूमि पर पट्टा दिया था।