शाजापुर: मोहल्ला दायरा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मजलिस का आयोजन कर कर्बला के शहीदों को किया याद
शाजापुर मोहल्ला दायरा में मुस्लिम समाज जनों द्वारा मजलिस का आयोजन कर कर्बला में हुए शहीदों को याद किया गया। बता दें कि मोहर्रम का चांद दिखने के बाद से ही 40 दिनों तक मुस्लिम समाज जनों द्वारा हजरत हसन और हुसैन को याद करते हुए कर्बला की याद को ताज किया जाता है।इसी को लेकर मुस्लिम समाज जनों द्वारा मजलिस का आयोजन करते हुए कर्बला वालों को याद किया गया।